राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो गिरफ्तार

  • सीओ व बीडीओ की मौजूदगी में सहायक व जेई से अभद्रता करने का आरोप
एकमा (सारण)। पुलिस अंचल के रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन पंचायत के चपरैठा गांव में ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत पथ निर्माण कार्य में मिट्टी भरने के दौरान कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। गिरफ्तार लोगों में सीमावर्ती सीवान जिले दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी स्व. जगरनाथ सिंह के पुत्र अखिलेश्वर सिंह व परमहंस सिंह बताए गए हैं। इस संबंध में सहायक अभियंता जंगबहादुर सिंह संविदा ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल छपरा-2 समेत जेई गीता सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गिरफ्तार दोनों लोगों पर मिट्टी भराई कार्य में लगे मजदूरों से मारपीट करने व समझाने के बाद भी मौके पर मौजूद पदाधिकारियों से गाली गलौज करने व 50 हजार रूपये की मांगने का आरोप लगाया है। उधर गिरफ्तार आरोपितों के परिजन समाजसेवी अशोक सिंह का कहना है कि बगैर किसी नोटिस के ही प्रशासन की ओर से उनकी पैतृक जमीन पर जबरन सड़क निर्माण कराया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर पुलिस ने उक्त दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया एकमा अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा का कहना है कि नोटिस तामिला कराया गया था। दोनों आरोपी मौके पर मौजूद मजदूरों व पदाधिकारीयों के साथ अभद्र व्यवहार से पेश करते हुए मारपीट पर उतारू होकर रुपये की मांग करने लगे। जबकि जमीन की कागजात मांगने पर प्रस्तुत नहीं कर पाए।