पानापुर से सितारा खातून सेविका पद के लिए हुई चयनित
पानापुर (सारण)। प्रखंड के कोंध पंचायत के उभवा सारंगपुर वार्ड संख्या 2 में सेविका पद के चयन के लिए बुलायी गयी तीसरी बैठक के बाद अंततः सेविका पद पर सितारा खातून का चयन हो गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मो.सज्जाद एवं महिला पर्यवेक्षिका शीला कुमारी ने संयुक्त रूप से सितारा खातून को चयनित पत्र सौंपा। मालूम हो कि सेविका पद के चयन हेतु 6 सितंबर 2019 एवं 4 मार्च 2020 को बुलायी गयी बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गया था। जिस कारण सेविका का चयन नही हो पाया था। विभागीय आदेशालोक में बुलायी गयी इस विशेष आमसभा में सुरक्षा के मद्देनजर एसआई बच्ची देवी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग