मशरक थाने में 4 लीटर देशी व 230 लीटर अंग्रेजी शराब का हुआ विनष्टीकरण
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में बुधवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं देशी शराब (कच्चा स्प्रीट) को विनष्ट किया गया। मशरक थाना में विभिन्न काण्डों में जप्त की गई देशी शराब(कच्चा स्प्रीट) अंग्रेजी शराब शराब का विनष्टीकरण किया गया। सारण डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी मशरक सीओ ललित कुमार सिंह के उपस्थिति में उत्पाद विभाग के मढ़ौरा इंस्पेक्टर अशोक कुमार, मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा की उपस्थिति में थाना परिसर में ही जप्त शराब को फोड़ कर बहाने के बाद जमींदोज कर दिया गया। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में मशरक थाना के विभिन्न कांडों में जब्त किए गए 4 लीटर कच्चा स्प्रीट, देशी शराब तथा 230 लीटर अंग्रेजी विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग