दो स्थानों फर हुए अग्निकांड में बछड़ा समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख
मांझी (सारण)। मरहां पंचायत के नटवर परशुराम गांव में अचानक आग लग जाने एक पलानी जल कर पूरी तरह राख हो गई। अगलगी की इस घटना में एक बछड़ा झुलस कर मर गया। वहीं हजारों रुपये मूल्य की सम्पति जल कर नष्ट होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह धूप नारायण सिंह की झोपड़ीनुमा पलानी में आग लग गई। आग लगते हीं उसमें बांधी गई गाय तो रस्सी तोड़ कर भाग गई परंतु उसका बछड़ा आग के चपेट में आकर झुलस गया और कुछ देर में हीं दम तोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक पलानी जल कर राख हो गई थी। वहीं उसमें रखे गए अनाज, चारपाई, बिछावन सहित कई कीमती सामान जल गए। जानकारी मिलने के बाद मुखिया परमहंस साह ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली और सीओ व पंचायत के राजस्व कर्मचारी को घटना से अवगत कराया।
भीषण आगलगी की घटना में चार झोपड़ी जलकर खाक
वहीं दूसरे जगह की बात करे तो मांझी प्रखण्ड अन्तर्गत दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा मठिया में गुरुवार की देर शाम भीषण आग लगने से चार लोगों की झोपड़ियां जल कर राख हो गई। जिसमें रखे अनाज, कपड़े आदि समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान जल कर राख हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभा राजभर के घर मे भोजन तैयार हो गया था। परिजन भोजन करने जा रहे थे। तभी एक कोने से झोपड़ी में आग लग गई। आनन-फानन में परिजन निकल कर बाहर भागे और झोपड़ी को बचाने में लग गए। देखते हीं देखते विष्णु राजभर, हरि राजभर व विश्वकर्मा राजभर की झोपड़ियां भी आग के चपेट में आ गई। शोर सुन कर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी मिलने के बाद मुखिया राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ने मौके पर पहुंच कर अगलगी की घटना की जानकारी ली। वहीं मांझी सीओ व दाउदपुर थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि