एकमा में 11 उपभोक्ताओं का हुआ विद्युत विच्छेदन
एकमा (सारण)। बिजली बिल बकाएदारों के विरुद्ध विभाग काफी सख्ती बरत रहा है। ऐसे मामलों में कनेक्शन काटने का लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एकमा प्रखंड के फुचटी कला गांव में बिजली विभाग के जेई गौतम कुमार के नेतृत्व में बिजली कर्मियों के सहयोग से 11 बिजली बिल बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन का विच्छेदन किया गया। जेई श्री कुमार ने बताया कि तीन हजार से अधिक बिजली बिल के बकाएदारों के विरुद्ध यह अभियान चलाया गया। बिजली विभाग बिजली बकाएदार उपभोगताओं के विरुद्ध सख्त है। विद्युत विच्छेदन हेतु अभियान दो-तीन माह तक जारी रहेगा। इससे बचने हेतु उपभोक्ता अपने बिल का समय से भुगतान करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग