अनियंत्रित स्क्रारपियो ने साइकिल सवार को कुचलते हुए पलटी, तीन घायल

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक छपरा एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव के सामने गुरुवार को छपरा की तरफ से आ रही अनियंत्रित स्क्रारपियो ने सड़क किनारे साइकिल सवार को रौदते हुएं बिजली के पोल में टक्कर मार सड़क किनारे पलट गई जिसमें साइकिल सवार और स्क्रारपियो सवार दो लोग घायल हो गए। घायल साइकिल सवार की पहचान गोपालवाड़ी यादव टोला गांव निवासी स्व अनंत राय के 50 वर्षीय पुत्र झूलन राय के रूप में हुई। वही स्क्रारपियो में सवार दो लोग मामूली रूप से घायलावस्था में फरार हो गए। साइकिल सवार घायल वृद्ध को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्क्रारपियो हनुमानगंज कतालपुर गांव निवासी शशी भूषण प्रसाद की बताई जा रही है। स्क्रारपियो जे एच03डी 4748 हैं जो संतोष कुमार गुप्ता के नाम से रजिस्टर्ड है। मामले में लोगों ने बताया कि स्क्रारपियो तेज रफ्तार से मशरक की तरफ आ रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साइकिल सवार को टक्कर मार बिजली के पोल में टक्कर मारते हुए पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस दारोगा अरविंद कुमार शर्मा दल बल के साथ पहुंच पलटी स्क्रारपियो को अपने कब्जे में लेकर थाना लाए और मामले में जांच पड़ताल कर रहे हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग