मकर संक्रांति मेले में मोबाइल छिनने का विरोध करने पर उचक्कों ने दो युवकों को चाकू घोंपा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार में मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित मेले में गए एक युवक से अज्ञात उचक्कों ने मोबाइल फोन छिनने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर उक्त युवक व उसके साथी को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया गया। इस दौरान शोर मचाने पर उचक्के युवक का मोबाइल छोड़कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी पाकर परिजनों द्वारा घायल अवस्था में दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। घायलों में दाउदपुर थाना क्षेत्र के साधपुर गांव निवासी राहुल कुमार यादव व धनंजय कुमार यादव शामिल हैं। दोनों घायलों का उपचार सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ आलोक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। हालांकि चिकित्सक द्वारा घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। इस संबंध में पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग