इफको की ओर से किसान गोष्ठी सह कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित
- संगोष्ठी में जैविक खाद व नैनो नाइट्रोजन के प्रयोग पर दिया गया बल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा प्रखंड के गौसपुर गांव में शुक्रवार को उर्वरक कंपनी इफको की ओर से किसान गोष्ठी सह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर इफको के क्षेत्र पदाधिकारी सचिन प्रताप सिंह ने किसानों को उन्नत खेती करने संबंधी आवश्यक जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि किसान भाई कम लागत में अधिक पैदावार हेतु जैविक खाद का उपयोग करें। जिससे मिट्टी की उर्वरता शक्ति भी बरकरार रहेगी। इसके लिए इफको ने भी नैनो नाइट्रोजन का आविष्कार किया है। जिसके उपयोग से यूरिया की मात्रा को कम करने के साथ ही किसान की उपज में भी वृद्धि होगी। इस दौरान किसानों के बीच नैनो नाइट्रोजन का नि:शुल्क वितरण सहित क्षेत्र के जरुरतमंदों के बीच ठंड से बचाव हेतु कंबल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, इफको आम सभा सदस्य राजकुमार, पैक्स अध्यक्ष भरत सिंह, शंभू सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग