प्रधान मंत्री कौशल विकाश योजना 3.0 के तहत संचालित केन्द्र का उद्घाटन कौशल विकाश और उधमशीलता मंत्री ने डिजिटल माध्यम से किया

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। लर्नेट स्किल्स लिमिटेड द्वारा संचालित डिजिटल माध्यम से प्रधान मंत्री कौशल विकाश योजना 3.0 जो की मांग संचालित है उसका विधवत उद्घाटन कौशल विकाश और उधमशीलता मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय और श्री राज कुमार सिंह मंत्री, भारत सरकारद्ध ने डिजिटल माध्यम से किया। देश भर में कौशल विकाश को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकाश योजना 2.0 ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की सफलता पूर्वक पहचान कीए जिसमे युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार अप्स्किलिंग और रिस्किलिंग किया जा सके। पीएमकेवीवाई (3.0) प्रधानमंत्री कौशल विकाश योजना का तीसरा चरण है। सरकार की कौशल प्रदान करने की इस प्रमुख योजना का तीसरा चरण देश के सभी राज्यों में शुरू होगा।
पीएमकेवीवाई 3.0 के तहत योजना की 2020-21 की अवधी के दौरान 8 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र जीएम टेलिफोन एक्सचेंज, प्रभुनाथ नगर छपरा से पीएमकेवीवाई 2.0 के तहत 3587 लोगों को प्रशिक्षण देकर 2084 लोगों को रोजगार के माध्यम से जोड़ा गया। मौके पर मुख्य अतिथि वंदना पाण्डेय डीपीओ, आईसीडीएसद्ध सारण, निभा कुमारी डीपीसी, पीएमएमवीवाई, आरती कुमारी डीपीए, एनएनएम, एवं सारण नियोजनालय के निदेशक श्याम प्रसाद शुक्ला ने बताया की प्रधानमंत्री कौशल केंद्र देश के बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह आधुनिक भारत के दिशा में कम कर रहा है्। ऐसे युवा जो कक्षा आठवीं से बारहवीं के दौरान स्कुल छोड़ दिए और बेरोजगार बैठे उन्हें प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में प्रशिक्षण दे कर विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां भी मुहैया करवाई जा रही है। ताकि ऐसे युवा या युवतियां अपनी जिन्दगी तो सवारें ही, अपने परिवार को भी आर्थिक संकट से दूर कर सकें। उनकी यही तत्परता देश को एक नई दिशा देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने स्किल इंडिया के तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी देने एवं उनकी बेरोजगारी दूर करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया है। छपरा सहित बिहार और देश की नई पीढ़ी इसका भरपूर लाभ ले रही है। मौके पर विशिष्ट अतिथि सारण सांसद प्रतिनिधि इन० सतेन्द्र सिंह, सत्यानन्द सिंह, सुशिल सिंह, मदन सिंह, अशोक सिंह, रिंकू सिंह सहित लरनेट स्किल्स के सारण जोनल मैनेजर अभिषेक कुमार सिंह, प्रधानमंत्री कौशल केंद्र संचालक इमरान हसन, मयंक कुमार, राजेश पाण्डेय, प्रेम कुमार बैठा, प्रेम कुमार, ब्रजेश कुमार, हाफिज रजा खान छपरवी सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग