जेपीयू में उर्दू स्टडीज मैगजीन के लिए कमेटी का हुआ गठन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो फारूक अली के द्वारा उर्दू स्टडी मैगजीन के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। उक्त आशय का पत्र जेपीयू के कुलसचिव श्यामानंद झा के द्वारा निर्गत करते हुए बताया गया है कि इस कमेटी के चीफ पर्सन जेपीयू के कुलपति प्रोफेसर फारुख अली होंगे। साथ ही पेट्रोन के पद पर प्रतिकुलपति प्रोफ़ेसर लक्ष्मी नारायण सिंह होंगे । प्रोफ़ेसर हरिश्चंद्र को कन्वेनर बनाया गया है तथा एडिटर इन चीफ प्रोफेसर अरशद मसूद हाशमी होंगे। वही एडिटोरियल बोर्ड में प्रोफेसर उदय शंकर ओझा , प्रोफेसर ए आर सफी , प्रोफेसर राम दयाल शर्मा, प्रोफेसर एके झा प्रोफेसर अजय कुमार, प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, डॉ मजहर कलैया रहेंगे तथा एडवाइजरी बोर्ड में प्रोफेसर एफ ए सिद्धकी जो बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के उर्दू विभाग के पूर्व एचओडी रहे हैं । डॉ मधु प्रभा जेपीएम की प्रिंसिपल, डॉ यमन रियाज तथा डॉ चंदन कुमार श्रीवास्तव रहेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग