शराब कारोबारी एवं पियक्कड़ों पर पुलिस की सख्ती, कई गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड के कई गांव में गश्ती पुलिस ने एक साथ छापेमारी कर कारोबारी एवं पियक्कड़ को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की । थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के निर्देश पर पुअनि विनोद कुमार एवं अरविंद शर्मा के नेतृत्व में गश्ती पुलिस ने बनसोही से रामबाबू सिंह एवं हुनटू कुमार को मुर्गी फार्म से 10 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार किया गया वही बंगरा काली स्थान त्रिभुवन शर्मा खोरी पकड़ निवासी एवं कमलेश पांडेय सोंधानी भगवानपुर निवासी नशे की हालत में पकड़े गए। वही शराब पीकर ग्रामीण से गाली गलौज करने वाले ललन कुमार महतो को महेश छपरा गाँव से गिरफ्तार किया।प्राथमिकी दर्ज कर सभी को मंडल कारा छपरा भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग