आग से महिला गंभीर रूप से झुलसी, सदर अस्पताल रेफर
पानापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में रविवार की शाम खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। मिली जानकारी के अनुसार महम्मदपुर गांव निवासी रंजीत तिवारी की पत्नी रीना देवी रविवार की शाम चुल्हें पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से उसके कपड़ों में आग लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घटना की सूचना पाकर पीएचसी में मौजूद एम्बुलेंस मौके पर पहुँची एवं घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने छपरा रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचकर स्थानीय मुखिया अनिल कुमार मांझी ने पिड़िता को पीएचसी के एम्बुलेंस में बैठाया तथा अपने पास से एक हजार रूपये देकर तत्काल इलाज के लिए छपरा भेजा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग