असमाजिक तत्वों ने मौलवी से की मारपीट, तनाव, प्रशासन कर रही कैम्प
पानापुर( सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में रविवार की दोपहर कुछ लोगों द्वारा एक मौलवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिसके बाद दोनों गुटो में तनाव उत्पन्न हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा,एसडीओ विनोद तिवारी,स्थानीय बीडीओ महम्मद सज्जाद तथा सीओ रंधीर प्रसाद पानापुर पहुंचे एवं मामले शांत कराया। बताया जा रहा है कि सोनबर्षा गाँव में स्थित मस्जिद में अजान पढ़ने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। इसी को लेकर कुछ लोग मस्जिद में रहने वाले मौलवी के साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने गई एक महिला के साथ भी मारपीट की गई। जिससे दोनों घायल हो गए। घायल मौलवी व महिला का उपचार पीएचसी पानापुर में किया गया। घायल मौलवी तथा महिला ने आधा दर्जन लोगों पर नामजद तथा करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के एक आरोपी दिलरंजन सिंह को स्थानीय प्रशासन ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।सोमवार को दुसरे पक्ष के दिलरंजन सिंह के पत्नी ने थाने में एक आवेदन देकर करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग