बिजली के शॉट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपती जली
मांझी(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मांझी उत्तर टोला गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग से एक बाइक सहित लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। घटना रविवार की रात लगभग 9 बजे की है। गृह स्वामी मुन्ना शर्मा एवं उनकी माँ ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी लोग दूसरे घर में टीवी पर संचालित रामायण सीरियल देख रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने हल्ला किया कि घर मे आग लगी है। जब हम लोग घर से बाहर आये तो पूरे घर को आग अपने आगोश में ले चुका था और घर से आग की लपटें निकल रही थीं। आग इतना तेज था कि कोई नजदीक जाने का नाम नही ले रहा था। फिर भी ग्रामीणों के सहयोग एवं अथक प्रयास से लगभग एक घण्टे बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक घर मे रखा बाइक सहित सब कुछ जल कर राख हो चुका था। श्री शर्मा ने बताया कि उक्त आगलगी में घर के विद्युत संचालित उपकरण टीवी पंखे व कपड़ा चौकी खटिया आदि सब कुछ जल गया। सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि कर्मचारी की अनुशंसा के आधार पर पीड़ित की सहायता की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग