राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट के लिए कुलपति ने की समीक्षात्मक बैठक

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट के लिए कुलपति ने की समीक्षात्मक बैठक

संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूक अली ने सीनेट की बैठक के लिए एक समीक्षात्मक बैठक शनिवार के दिन अपनी अध्यक्षता में की। विदित हो कि कुलाधिपति के द्वारा जेपीयू के कुलपति डॉ फारूक अली को निर्देश दिया गया है कि अपने सुविधा अनुसार सीनेट की तिथि का निर्धारण कर सकते हैं। इसके लिए कुलपति ने 28 जनवरी की तिथि निर्धारित की है तथा एक  कमेटी का निर्माण करते हुए सभी को टास्क दे दिया गया है कि समय से अपने कार्य को संपादित करे।सीनेट की  बैठक के सफल आयोजन हेतु कोर कमेटी की आवश्यक बैठक कुलपति के द्वारा करते हुए सीनेट के आयोजन के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया जिसमें सीनेट के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर उदय शंकर ओझा को बनाया गया है तथा  राय रणविजय देव को कुलपति, प्रति कुलपति एवं कुलसचिव के अभिभाषण को तैयार करने के लिए बोला गया है। प्रो  ए आर शफी को कैटरीन, प्रश्नोत्तरी कमेटी के लिए सभी संकाय अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। वहीं सुरक्षा, प्रवेश पत्र के लिए कुलानुशासक,  बजट एवं उपहार के लिए वित्तीय परामर्श तथा वित्त पदाधिकारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अध्यक्ष छात्र कल्याण, वही सीनेट हॉल की सजावट इत्यादि के लिए डॉ विश्वमित्र पांडेय, प्रेस मीडिया के लिए प्रो हरिश्चंद्र , सदस्यगण की बैठने की व्यवस्था के लिए प्रोफेसर उदय अरविंद, सदन की कार्यवाही का लेखन करने के लिए डॉ प्रमोद कुमार एवं सदन के सदस्यों से  संपर्क के लिए डॉक्टर धनंजय कुमार आजाद को जिम्मेवारी दी गई है। उक्त बातों की जानकारी जेपीयू के पीआरओ ने दी।