नगरा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को दिया ज्ञापन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को जलालपुर जाने के क्रम में शनिवार को नगरा चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और रूपेश सिंह के हत्यारों के जल्द गिरफ्तार करने के लिए ज्ञापन दिया।कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देते हुए मांग किया कि रूपेश सिंह के हत्याकांड सीबीआई जांच हो और उनकी पत्नी को द्वितीय श्रेणी की सरकारी नौकरी साथ ही एक करोड़ का मुआवजा का भी प्रावधान सरकार के तरफ से होना चाहिए और उनके दोनों बच्चों की शिक्षा स्नातक तक मुफ्त होना चाहिए।इस मौके पर बबलू मिश्रा, शैलेश साह,आशुतोष कुमार, अवधकिशोर सिंह,राजीव कुमार तिवारी,जितेंद्र सिंह,जयराम सिंह, अमरेंद्र सिंह,योगेंद्र सिंह,सुशील कुमार आदि समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग