कार्य के दौरान मनरेगा कर्मी का बाइक चोरी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के कसीना तीनमूहानी के पास एक बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुलाहपुर निवासी अवध बिहारी राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।जिसमें कहा कि गड़खा प्रखंड में मनरेगा कार्यालय में पंचायत तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत हूं। शनिवार को कोठिया पंचायत में परियोजना के पईन का निरीक्षण हेतु गया था। जहां से बाइक चोरी हो गई। उधर से लौटा तो हैमलेट सहित पूरा बाइक गायब था। खोजबीन करने पर पता नहीं चला।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग