मुखिया ने शिविर लगाकर करवाया निशुल्क आंख जांच

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। अमनौर प्रखंड के कटसा के मुखिया राकेश कुमार गुप्ता द्वारा गुदरी बाजार कटसा में महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल द्वारा नि:शुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन कराया। जिसमें विभिन्न गांव से आए 195 मरीजों का डॉक्टरों के टीमों द्वारा में आंख जांच कर।दवा वितरण की गई।शिविर में 5 दर्जन मरीजों के आंखों में मोतियाबिंद का लक्षण था। जिनका ऑपरेशन अस्पताल द्वारा नि:शुल्क किया जाएगा। मौके पर मुखिया राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों का सहयोग करना चाहिए। महिलाएं और बुजुर्गों को आंखों में हो रही परेशानी को देखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि आंखों का नियमित जांच करानी चाहिए। मौके पर मंतोष सिंह राजेश राय पिंटू राय गोपाल शाह अखिलेश्वर शाह अजीत गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग