महालक्ष्मी साइबर कैफे दूकान से मोबाइल फोन चोरी करते चोर हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। दाउदपुर बाजार पर महालक्ष्मी साइबर कैफे में मोबाइल फोन चोरी करते हुए एक युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। साइबर कैफे के संचालक सूर्य प्रकाश सिंह कुशवाहा ने बताया कि काउंटर पर मैंने दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन रख कर अपना काम कर रहा था। तभी एक युवक आकर काउंटर के पास बैठ गया। इसी बीच मैं कुछ जरूरी काम से दुकान से बाहर चला गया। कुछ हीं देर बाद वापस आया तो युवक गायब था। काउंटर पर रखे दोनों मोबाइल फोन भी गायब थे। उसके बाद मैंने सीसीटीवी में जांच की। जिसमें स्पष्ट रूप से युवक मोबाइल फोन चोरी करते हुए दिख रहा है। जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना की सूचना दाउदपुर थाना को दे दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग