राजपुताना क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का हुआ उदघाटन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। राजपुताना क्रिकेट क्लब बलुआ के सौजन्य से बलुआ क्रीड़ा मैदान में शनिवार को टी-20 टूर्नामेंट का उदघाटन मैच पिठौरी और मांझी के बीच खेला गया। जिसमे पिठौरी की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर मैच पर कब्जा जमा लिया।टॉस जीतकर पिठौरी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मांझी की टीम निर्धारित ओवरों में महज 79 रन बनाकर ही सिमट गई।जबकि जवाब में खेलने उतरी पिठौरी की टीम ने मात्र 04 विकेट खोकर 12 ओवरों में ही लक्ष्य को प्राप्त कर अपनी जीत दर्ज कर लिया। इसके पूर्व मैच का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि डीएवी पब्लिक स्कूल पुछरी और बनियापुर के निदेशक धनंजय सिंह और सचिव प्रमोद सिंह ने फीता काटकर किया।मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ-साथ मैच के आखिर तक काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
फ़ोटो(मैच का उदघाटन करते मुख्य अतिथि)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग