बाढ़ की राशि लाभुकों के खाते में नहीं पहुंचने की शिकायत
तरैया/सारण। बाढ़ को बीते करीब तीन महीना होने को है। लेकिन अबतक कुछ किसानों को जीआर राशि उनके खाते में नहीं पहुंच पाया है। इसके लिए किसानों ने कई बार अंचल कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन भी किया। उन्हें बार बार आश्वासन मिला। लेकिन परिणाम शून्य निकला। इस संबंध में कई जनप्रतिनिधियों ने पत्राचार भी किया है। इसी कड़ी में प्रखंड के सरेया रत्नाकर गांव निवासी प्रभाकर सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को अबतक जीआर राशि नहीं मिलने की शिकायत डीएम सारण व सचिव आपदा विभाग बिहार सरकार को भेजा है। भेजे गये शिकायत प्रतिवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2017 व 2020 में तरैया प्रखंड के सभी गांव बाढ़ के चपेट में था। बिहार सरकार द्वारा राहत राशि के रुप में 6000 रुपये देने की घोषणा की गयी। वर्ष 2017 में 28 हजार 800 परिवारों की सूची मुखियों के द्वारा तरैया अंचल को उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अंचल कार्यालय तरैया के द्वारा 25 हजार 375 परिवारों की सूची विभिन्न बैंकों को भेजी गयी। कुछ लिपिकीय भूल के कारण 3000 परिवारों को राशि नही मिली। तरैया अंचलाधिकारी के द्वारा कुछ परिवारों के बैंक खाता में खाता संख्या में सुधार करके भेजा गया। लेकिन उक्त भेजी गयी सूची को सिस्टम में उनका नाम अंकित नही हुआ। पुनः वर्ष 2020 में भी तरैया प्रखंड के सभी गांव बाढ़ के आगोश में था। बिहार सरकार के द्वारा आदेश निर्गत किया गया कि जिनको 2017 में राहत राशि मिली है। उनको राहत राशि दिया जाय तथा नये परिवारों को भी दिया जाय। वर्ष 2017 के सूची के अनुसार वर्ष 2020 में भी जीआर राशि का भुगतान लगभग 21हजार परिवारों को हुआ। जिन परिवारों को 2017 में राहत राशि मिला। लेकिन सिस्टम मे नाम अंकित नही है उनको इस बार भी राशि नहीं मिला। जिन परिवारों के खाता संख्या में सुधार करके भेजा गया है उनको भी अभी तक राशि नही मिली है। अंचलाधिकारी के सिस्टम में पेमेंट सेंड दिखा रहा है। लेकिन लाभुक के खाते मे राशि नहीं मिली है। अंचलाधिकारी तरैया तथा आपदा प्रबंधन छपरा कहते है कि हमारे यहां से चला गया है। पीएफएमएस पटना से होता है। वहां संपर्क नहीं हो पा रहा है। बहरहाल मामला चाहे जो हो जीआर राशि से वंचित किसान अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते और पदाधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते दिखे। तरैया में आवास निर्माण नहीं कराने वाले 21 लाभुकों से वसूली जायेगी राशि।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा