पुर्णाडीह ने महेसिया को 54 रन से हराया
- खेल से बढ़ती है सामाजिक एकता एवं शारीरिक विकास: अरुण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। खेल से सामाजिक एकता के साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास होती है।खेल के आयोजनों के दौरान विभिन्न जगहों से सैकड़ों लोग इकट्ठा होते हैं।जिससे आपसी भाईचारा और प्रेम भी बढ़ता है। उक्त बातें गंगोई के शंकर स्टेडियम में चांदपुरा पंचायत के बीडीसी प्रत्याशी अरुण कुमार राय ने कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से गरीब और वंचितों के बच्चों की भी प्रतिभा उभर कर सबके सामने आती है। नवयुवक कमेटी गंगोई द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच का उद्घाटन जिला पार्षद प्रत्याशी मुन्ना राय, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी अरुण कुमार राय, संजय राय और रामबाबू राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्णादिह की टीम 139 रन का स्कोर दिया।लक्ष्य का पीछा करते हुए महेसिया की टीम ने 85 रन पर सिमट गई।मैन ऑफ द मैच पूर्णाडीह के रंजीत कुमार को तथा मैन ऑफ द सीरीज महेसिया के मिठू कुमार को दी गई। मौके पर सरोज राय अभय कुमार गुड्डू प्रेम राय गुड्डू राय कॉमेंटेटर राहुल सिंह,एंपायर धीरज सिंह और गजेंद्र राय समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग