लोक महाविद्यालय हाफिजपुर महाविद्यालय में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के लिए चला जागरूकता अभियान
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार रविवार को लोक महाविद्यालय हाफिजपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य प्रोफ़ेसर तारकेश्वर सिंह ने किया। इसमें एनएसएस पदाधिकारी प्रोफेसर काशीनाथ राय, प्रोफेसर अविनाश ओझा, प्रोफेसर स्वामीनाथ, प्रोफेसर अजय कुमार सिंह, राजेंद्र ओझा, श्याम सुंदर सिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम में टीकाकरण के लाभ एवं आवश्यकताओं के बारे में बताया गया।साथ ही स्वस्थ भारत निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। एनएसएस स्वयंसेवकों में अमित कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सूरज कुमार, काजल कुमारी, सुमित कुमार, राकेश कुमार,राहुल कुमार, रोशन खातून, गजला प्रवीण, सचिन कुमार गिरी, विकास कुमार साह,विवेक कुमार सिंह, राकेश कुमार, रमेश यादव, सुभाष चंद्र सुजीत कुमार, आशुतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग