राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जनता को मान- सम्मान साथ मूलभूत कार्यो का समय से निष्पादन कराना मेरी पहली प्राथमिकता: गुड्डू सिंह

जनता को मान- सम्मान साथ मूलभूत कार्यो का समय से निष्पादन कराना मेरी पहली प्राथमिकता: गुड्डू सिंह

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। जनता को मान- सम्मान दिलाने के साथ- साथ उनकी सभी मूलभूत कार्यो का समय से निष्पादन कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उक्त बातें बनियापुर जिला परिषद भाग-2 के भावी प्रत्याशी सह समाजसेवी राजेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने खाकी मठिया बाजार स्थित संध्या चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान भावी प्रत्याशी ने बताया की जनता को शिरोधार्य कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये सतत प्रयत्नशील रहना मेरा लक्ष्य है। जिसकों लेकर कोरोना काल से ही लगातार मेरे द्वारा जरुरतमंदो की सेवा की जा रही है। जो आगे भी जारी रहेगा। जनता की लड़ाई लड़ने के लिये मैं सदैव तैयार रहता हूँ। जनता की लड़ाई लड़ते-लड़ते मुझपर कई मामलों में मुकदमा भी चल रहा है। बावजूद इसके जनता मेरे लिये सर्बोपरी है। इस दौरान चौपाल में उपस्थित लोगों ने भी समाजसेवी का पुरजोर समर्थन किया। मौके पर दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थें।