ट्वेंटी- ट्वेंटी मैच में छपरा की टीम ने हंसराजपुर टीम पर छह विकेट से जीत दर्ज कर मैच पर जमाया कब्जा
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शिव क्रिकेट क्लब के सौजन्य से हरपुर शिवालय क्रीड़ा मैदान में रविवार को ट्वेंटी- ट्वेंटी मैच हंसराजपुर और छपरा की टीम के बीच खेला गया। जिसमे छपरा की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज कर मैच पर कब्जा जमा लिया।टॉस जीतकर हंसराजपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 190 रन का स्कोर खड़ा किया।जवाब में खेलने उतरी छपरा की टीम ने मात्र 04 विकेट खोकर असानी से लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज कर लिया।बेहतर प्रदर्शन करने के लिये छपरा टीम के मनीष पांडेय को मैन-ऑफ-द मैच घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया।मैच का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि डीएवी पब्लिक स्कूल पुछरी और बनियापुर के निदेशक धनंजय सिंह और सचिव प्रमोद सिंह ने फीता काटकर किया।मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ-साथ दर्शकों की भीड़ जुटी रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग