छपरा के ग्रामीण जंक्शन के पास माल ट्रेन हुई दुर्घटना का शिकार, 2 घंटे रहा परिचालन बाधित
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- सोनपुर रेलखंड पर छपरा ग्रामीण जंक्शन स्टेशन के पास एक माल ट्रेन रविवार व शनिवार की मध्य रात करीब 1:00 बजे दुर्घटना की शिकार हो गयी, जिसके कारण अफरा-तफरी मच गयी, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन 2 घंटे तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। छपरा ग्रामीण जंक्शन के स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को इसकी सूचना दी और रेलवे के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया। आनन-फानन में छपरा जंक्शन से दुर्घटना सहायता यान छपरा ग्रामीण स्टेशन भेजा गया। साथ में परिचालन तथा रेलवे सुरक्षा बल , कैरेज एंड वैगन समेत सभी विभागों के रेल कर्मी वहां पहुंचे। इंजीनियरिंग विभाग, रेल पथ के अधिकारी कर्मचारी भी पहुंचे। हाङ कंपाती ठंड में रात में कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त माल ट्रेन के डिब्बे को पटरी पर लाया गया, जिसके बाद रविवार की सुबह करीब 3:20 बजे ट्रेनों का परिचालन इस रेलखंड पर बहाल हो गया । इस घटना में किसी तरह के जान-माल की क्षति नहीं हुई है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छपरा ग्रामीण जंक्शन के पास माल ट्रेन के एक डिब्बे का दो पहिया पटरी से उतर गया था, जिसके कारण 2 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इस मामले में मंडल रेल प्रबंधक ने दुर्घटना की जांच का आदेश दिया है और संयुक्त जांच दल का गठन कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। जांच रिपोर्ट आने पर ही दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।इस घटना के कारण रात में 2 घंटे तक लंबी दूरी के महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। डीआरएम के आदेश पर गठित जांच दल ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संभावना है रविवार की देर शाम तक जांच रिपोर्ट आ जाएगी। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग