अस्त्र शस्त्र से लेकर जहाज, सुई व कई कृषि यंत्र लोहार समाज ने बनाये जिससे देश आत्मनिर्भर बना
- आजादी के 74वा वर्ष बाद भी इन्हें राजनीति से दूर रखा गया: डॉ सत्यनारायण शर्मा

राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के एस बी डी पी आर इंटर कॉलेज भेल्दी के परिसर में लोहार बिकास मंच के तत्वधान में लोहार समाज की एक सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमे मुख्यातिथि के रूप में लोहार कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव डॉ सत्यनारायण शर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में सुरेश शर्मा भाग लिया।कार्यक्रम के प्रारम्भ में समिति के सदस्यों ने आये अतिथियों को माला पहनाकर भब्य स्वागत किया।इस दौरान सभी ने लोहार जाति के सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक एवं राजनीतिक बिंदुओं पर बिशेष चर्चा की गई। सम्बोधित करते हुए मुख्यथिति डॉ सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि लोहार जाति सुई से लेकर जहाज बनाने तक का कार्य किया है।इनके बनाये अस्त्र शस्त्र से देश की सुरक्षा होती है। इनके द्वारा बनाये गए कृषि यंत्र से देश कृषि क्षेत्र में आत्म निर्भर हुआ। सभी जाति धर्म के हर कार्य मे किया।किंतु आजादी के 74 वर्ष बाद भी इस समाज को राजनीति से दूर रखा गया।बिहार सरकार द्वारा इस जाति का संबैधानिक अधिकार अनुसूचित जन जाति का दर्जा दिया गया,परन्तु केंद्र सरकार ने इस समाज से धोखाधड़ी की है।वही सुरेश शर्मा ने कहा कि लोहार जाति जबतक एक जुट होकर अपने संघर्ष स्थापित नही करेंगे,ये लोग आज भी समाज मे गुलाम बनाकर रखेंगे।वही माले नेता जनार्धन शर्मा ने कहा कि पहले सभी बच्चे को शिक्षित बनाये,संघर्ष और राजनीति के क्षेत्र में उन्हें सहयोग करे,तभी हमलोग मुकाम पा सकते है। इस दौरान अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण प्रतिशत को बढ़ाने पर बल दिया गया।सम्मेलन में जिले भर से लोहार समाज के लोग एकत्रित हुए थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेंद्र शर्मा जबकि मंच संचालक दीपक शर्मा ने किया।इस दौरान मुख्य रूप से डॉ सन्तोष कुमार शर्मा,जय लाल शर्मा,द्वारिका शर्मा,महेश शर्मा, त्रिलोकी शर्मा,शिक्षक नरेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा,सन्तोष शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा,रविरंजन कुमार समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग