राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक

तरैया में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक

राष्ट्रनायक न्यूज।

तरैया (सारण)। प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करने एवं फरवरी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के तैयारियों के विषय में चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह ने सबसे पहले तो विगत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अथक प्रयास के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए प्रखंड भर से उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में पहुंची है इसमें सबसे ज्यादा योगदान ग्रामीण स्तर के और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का है। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित आप जैसे पदाधिकारियों की वजह से ही आज पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है और हमारा यह प्रयास सदैव जारी रहना चाहिए ताकि हम प्रत्येक चुनाव में अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करके देश के लोगों को सच्चे रामराज्य का अनुभव दे सकें और देश के लिए समर्पित हमारे नेताओं के नेतृत्व में अपना देश और राज्य दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करता रहे।

बैठक में अगले माह होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के विषय में चर्चा होने के साथ-साथ पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई एवं श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह के कार्य में भाजपा कार्यकर्ताओं को भरपूर सहयोग करने को कहा गया ताकि देशभर से पहुंच रहे मंदिर निर्माण हेतु सहयोग में अपने प्रखंड का स्थान भी उत्कृष्ट रह सके। स्थानीय विधायक जनक सिंह अपने पत्नी के असाध्य रोग से पीड़ित होकर दिल्ली एम्स में भर्ती होने कारण इस बैठक में शामिल नहीं हो सके लेकिन अस्पताल में होने के बावजूद भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने बैठक को संबोधित किया एवं पार्टी पदाधिकारियों को इन सभी मुद्दों के विषय में बिंदुवार जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी लोग क्षेत्र में हैं एवं मुझे विश्वास है की पार्टी के संगठनात्मक कार्यकलापों के लिए आप सभी सक्षम व्यक्ति हैं।

ज्ञातव्य हो कि विधायक श्री सिंह की पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही हैं एवं चुनाव परिणाम आने के दिन भी उनके आईसीयू में होने के कारण विधायक श्री सिंह जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद सीधा अस्पताल ही पहुंचे थे एवं पटना में महीनों तक इलाज होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर अभी ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट ऑफ साइंसेज ऐम्स में उनका इलाज चल रहा है और श्री सिंह भी लगातार वहीं रहकर उनकी देखभाल में लगे हैं। तरैया बाजार स्थित भाजपा के मंडल कार्यालय पर आयोजित इस बैठक में महामंत्री योगेन्द्र सिंह कुशवाहा, शत्रुघ्न नारायण सिंह, सुरेश सिंह, बीरबली सिंह पटेल, दुर्गा महतो, शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, गोरखराम समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।