नमो कप वॉलीबाल टूर्नामेंट में बसडीला ने एकमा को 2-0 से हराया
- खेल का उद्देश्य मैत्री, सौहार्द्र व अनुशासन की भावना विकसित करना: सांसद

एकमा/सारण (के. के. सिंह सेंगर/अमित सिंह/वीरेश सिंह)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में जिला स्तरीय नमो कप 2021 एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय अलख नारायण सिंह हाई स्कूल के परिसर में रविवार को नवयुवक संघ के बैनर तले आयोजित हुआ। टूर्नामेंट का फीता काटकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने किया। मैच में मुख्य मुकाबला एकमा व बसडीला के टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में बसडीला की टीम ने एकमा की टीम को 2-0 से हराया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल व विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा रहे। सांसद सीग्रीवाल ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को कप व चेक प्रदान किया गया। आयोजक नवयुवक संघ के अध्यक्ष गौरव सिंह किशन ने आगत अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि सांसद सीग्रीवाल ने कहा कि खेल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मैत्री, सौहार्दपूर्ण व अनुशासित वातावरण की भावना को विकसित करना है। इस दौरान नवयुवक संघ एकमा के अध्यक्ष गौरव सिंह किशन के नेतृत्व में लगभग एक सैकड़ा युवकों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, ई जयप्रकाश सिंह, भवानी मुन्ना, चैतेन्द्रनाथ सिंह, मुकेश कुमार सिंह, मनोज सिंह पप्पू, प्रदीप सिंह पप्पू, अविनाश चंद्र उपाध्याय, अखिलेश्वर प्रसाद, रौशन चौधरी, युगूल सिंह, पृथ्वी नाथ सिंह उर्फ अलगू सिंह, कृष्णा सिंह, भरत सिंह, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र साह, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग