चार दुकानों के दरवाजे तोड़ कर हजारों की चोरी

दाउदपुर/एकमा। एकमा पुलिस अंचल के दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार मोड़ स्थित चट्टी पर की बीती रात अज्ञात चोरों ने चार दुकानों में दरवाजा के कब्जे उखाड़ कर हजारों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर चंपत हो गए। चोरी की घटना की जानकारी दुकान संचालकों को रविवार की सुबह दुकान खोलने के दौरान हुई। दुकान संचालक गोबरही पंचायत के साधपुर गांव निवासी सह पूर्व मुखिया पृथ्वी नाथ सिंह उर्फ अलगू सिंह ने बताया कि चोरों ने इत्मीनान से मेरे तीन और एक बगल के मिठाई दुकान संचालक धर्मवीर सिंह के दुकानों के पल्ला के कब्जा उखाड़ कर एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 70 किलोग्राम चीनी, एक टीना रिफाइन, एक गैस सिलिंडर, एक चूल्हा, छह बोरी चिउरा आदि समान समेत गल्ले से दो हजार दो सौ रुपये नगदी की चोरी कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पहले दुकानदार ने क्षेत्रीय चौकीदार व स्थानीय पुलिस को दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अबतक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग