क्रिकेट समापन के बाद हुई मारपीट में दो गांवों के बीच तनाव
दाउदपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के कोहड़ा स्थित खेल मैदान में रविवार को एक टूर्नामेंट के समापन के बाद हुए विवाद में जमकर हुई मारपीट को लेकर दो गांवों के बीच तनावपूर्ण स्थिति व्याप्त है। जिसमे कई लोग घायल बताए जाते है।इसकी सूचना मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजित कुमार चौधरी दलबल के साथ कोहड़ा बाजार पहुँच शांति बहाल को लेकर प्रयासरत है। उधर उक्त बाजार पर बिगड़ते माहौल को देख बाजार व्यावसायियों ने अपनी दुकानें बंद किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रिकेट खेल के मैदान पर जीत हार को लेकर युवकों में अचानक मारपीट होने लगी। विवाद की जानकारी ग्रामीणों को मिली। जहाँ दो गांवों के लोग आपसी तनाव के शिकार हो गए। बताया जाता है कि मारपीट के दौरान कई वाहन को तोड़फोड़ किया गया। समाचार प्रेषण तक पुलिस क्षेत्र में लोक शांति बहाल करने में जुटी है। वहीं घटना स्थल पर पहुची पुलिस को लोगो के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग