प्रमंडलीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन
मांझी (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के जैतपुर पंचायत स्थित उप मुखिया सह वार्ड संघ प्रमंडलीय अध्यक्ष उमेश गोश्वामी के जलमीनार परिसर में रविवार को एक संघीय बैठक आहूत हुई।जिसमें ग्राम पंचायत राज जैतपुर, दाउदपुर, नासिरा के वार्ड सदस्य व उनकी प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में वार्ड पंच संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष गोश्वामी ने मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के बेहतर विकास व हर घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति व कार्य के प्रति कई महत्वपूर्व निर्णय लिए। ग्रामपंचायत में प्रत्येक वार्ड को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक किया। वहीं इस बैठक में बिहार सरकार से वार्ड सदस्यों को उचित मानदेय तथा पेंशन निर्धारित करने की मांग के प्रति ध्यानाकृष्ट किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य संध्या देवी, प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, मुन्नी देवी, प्रतिनिधि नागमणि शर्मा, शंकर मांझी, मुर्तुजा अंसारी, शिवमंगल शर्मा, कन्हैया राम, संजय कुमार सिंह, ब्रम्हदेव साह, धर्मेन्द्र साह, अजय मिश्रा, अनिल राय आदि लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग