लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना के ने बच्चों को खिचड़ी खिलाया
छपरा (मनोरंजन पाठक/के. के. सेंगर)। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के संस्थापक लायन मेलविन जोन्स का जन्मदिन पर लियो फेमिना के द्वारा शहर के दलित बस्ती में लियो फेमिना के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई। बता देंं कि शहर में लियो फेमिना का इस तरह का सामाजिक कार्य हमेशा कोई न कोई सेवा कार्य वृहत रूप में किया जाता रहता है। इस वर्ष लियो फेमिना के सदस्योंं को एक सप्ताह तक हंगर रिलीविंग का प्रोजेक्ट करना था। जिसे सभी सदस्यों ने किया। हंगर रिलीविंग प्रोजेक्ट के तहत लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना के द्वारा शहर के राजेन्द्र स्टेडियम के पास स्थित स्लम बस्ती में बच्चों के बीच खिचड़ी खिलाया गया। इस मौके पर लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना की अध्यक्ष लियो भारती, उपाध्यक्ष लियो हर्षाली, सचिव लियो सुमन, कोषाध्यक्ष लियो शिवांगी, लियो नेहा, लियो शालिनी, लियो अक्षया, नंदिनी, प्रीति आदि सदस्य मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग