गांवों में सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन कर कोरोना से बचाव के लिए बरती जा रही सतर्कता
एकमा (सारण)। एकमा व प्रखंड के विभिन्न गांवों में लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन कर कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता बरती जा रही है। नगर पंचायत के राजापुर में सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक सतीश यादव द्वारा ग्राहकों से सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कराने व सेनीटाईजर से हाथ धुलवाने के बाद लेन देन किया जा रहा है।मांझी पीएचसी परिसर में भी विशेष रुप से सोशल डिस्टैंसिंग बरती जा रही है। भजौना-नचाप पंचायत के बिगहा गांव में सीएसपी संचालक विमलेंदु सिन्हा द्वारा सभी आने वाले ग्राहकों को सोशल डिस्टैंसिंग अपनाने हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है। वहीं एसबीआई की महम्मदपुर शाखा से संबद्ध सीएसपी में जमा व निकासी के लिए आने वाले सभी ग्राहकों का सेनीटाईजर से हाथ धुलवाया जा रहा है। इसी पंचायत में मुखिया प्रमेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मनीष सिंह द्वारा सभी गांवों में ग्रामीणों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए हाथ धुलने के लिए मेडिकेटेड साबुन का वितरण जारी है। जबकि मुखिया श्री सिंह व बीडीओ नीलकमल के निर्देशानुसार नचाप, भजौना आदि के सभी डीलरों के द्वारा भी राशन वितरण में सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन किया जा रहा है। उधर मुबारकपुर में सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा कोरना वायरस से बचाव को लेकर सोशल दूरी बनाकर उपभोक्ताओं को भुगतान किया जा रहा है। यहां महिलाएं व पुरुष कतार में उचित दूरी बना कर अपना भुगतान लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा व बीडीओ नीलकमल द्वारा लॉकडाउन का पालन कराने के लिए क्षेत्र भ्रमण कर जागरूकता फैलाई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग