समाजसेवी विजय शर्मा ने असहायों, गरीबो को मदद के लिए बढ़ाये हाथ, एक सप्ताह से भोजन समाग्री का कर रहे है वितरण
अमनौर(सारण)। अमनौर हरनारायण पंचायत के समाजसेवी विजय शर्मा के द्वारा प्रत्येक दिन जरूरतमंद लोगों के बीच एक सप्ताह के लिए भोजन सामग्री का वितरण किया। प्रत्येक परिवार को पांच किलो आटा, एक किलो आलू, साबुन, बिस्किट आदि उपलब्ध कराए गए। सभी नागरिकों को एक सप्ताह की सामग्री उपलब्ध कराई। इन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखे, बाहर से आए हुए लोगों पर नजर रखे, बहुत जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलने, बार- बार साबुन से या सैनिटाइजर से हाथों को साफ करें, खाने के पहले साबुन से हाथ धोये व सफाई करने की प्रेरणा दिया। पंचायत के दर्जनों गांव से आये महिलाओं का कहना था कि विजय शर्मा लोगो को हर दुख सुख में हमेशा खरा रहते है। गरीब परिवारों के बच्चियों के विवाह में भी लोगो को हमेशा सहयोग करते रहते है। विजय शर्मा ने कहा कि आस पास के लोग भूखे सोये और हम भोजन करे ऐसा कभी नही होगा। लोगो के दुःख सुख में बने रहना मेरा सौभाव ही है और सामाजिक सरोकार भी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग