अधिवक्ताओं ने डीएम के माध्यम से सीएम को 13 सूत्री मांगाे का सौपा ज्ञापान
छपरा(सारण)। सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने कोविड-19 के मानकों का पालन करते हुए विधि मंडल में एक दिवसीय धरना दिया। जिसमें वक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, न्याय मित्रों का स्थायीकरण कर वेतनमान लागू करने, व्यवहार न्यायालय परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने, 30 साल विधि व्यवसाय पूरा करने वाले या 60 वर्ष की आयु के अधिवक्ता को 25 लाख रूपये सेवा लाभ देने सहित 13 सूत्री मांगों को रखा। इसके बाद इन मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इस मौके पर अधिवक्ता सियाराम सिंह, रामराज राम, रमेश कुमार, मो. असल, सुनिल कुमार, सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी, राजीव कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग