बिजली सड़क गैस आपूर्ति योजना के क्षेत्र में सारण होगा अवल: सांसद रूढ़ी
अमनौर (सारण)। सारण जिला सड़क बिजली गैस पाइप लाइन के क्षेत्र में देश के नम्बर वन जिला होगा,जहाँ केंद्र सरकार व बिहार सरकार के हर योजना गांव गांव में धरातल पर दिखेगा उक्त बातें सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने सोमबार को अपने आवासीय परिसर में पत्रकार वार्ता में कही।उन्होंने कहा कि दिशा कमिटी की जो बैठक होने वाली है उसकी तैयारी चल रही है।जिला में जो ओएफसी है यह भारत सरकार की बड़ी योजना है।उसकी हमलोगों ने समीक्षा किया है।शहर में गैस आपूर्ति योजना का कार्य हो रही है।वहाँ के कार्यकर्ताओं द्वारा समीक्षा की तैयारी शुरू कर दिया है।जल्द ही जिले के सभी गांव में गैस कनेक्शन की आपूर्ति होने लगेगी।इसके अलावा नई पुरानी सड़को की समीक्षा की बात कही।उन्होंने कहा कि सांसद सेवा वाहन के माध्यम से गांव गांव में लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है।लगभग 350 लोगो को आयुष्मान के गोल्डन कार्ड बितरण किया जा चुका है।लगभग बीस करोड़ रुपया इस कार्ड के माध्यम से गरीबो के खाते में जायेगा।सोलर योजना का अभियान शुरू की गई है।कृषि के क्षेत्र में फीडर लाइन की जल्द ब्यवस्था शुरू होगी।इस दौरान सत्यनारायण सिंह,जिला मंत्री भाजपा,अनिल कुमार सिंह,प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता,मनोज कुमार सिंह,अधिवक्ता मंच,मदन कुमार सिंह,सुशील कुमार सिंह,राणा प्रताप सिंह,मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह मौजूद थे।इसके पूर्व क्षेत्र के लोगो को आवासीय परिसर में जनता की फरियाद को सुना।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग