भाजपा नगर मंडल के कार्य समिति की बैठक सैदपुर में हुई सम्पन्न
परसा (सारण)। भाजपा नगर मंडल के कार्य समिति की बैठक सैदपुर स्थित प्रभु कुंवर के आवास पर रविवार को संपन्न हुई।जिला मंत्री अनिल सिंह व किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु कुंवर की मौजूदगी में हुई बैठक में उपस्थित दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने संगठन की मजबूती तथा समर्पण दिवस मनाने पर चर्चा की।वरीय कार्यकर्त्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के उद्देश्यों व लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सक्रियता के साथ कार्य करने को प्रेरित किया।आगामी माह 11फरवरी को जनसंघ के संस्थापक रहे स्व. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाए जाने की योजना बनाई।अध्यक्षता शैलेश गिरी ने की।जितेंद्र कुमार उर्फ भूलन जी,चंदन सिंह, आनंद कुमार,अमित सिंह,रामबाबू राय सहित कई कार्यकर्त्ता थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग