अल्ताफ आलम ने फीता काट कर किया उद्घाटन मैच का शुभारम्भ
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड अंतर्गत भव्य ओल्हनपुर स्थित इस्लामिया उच्च विधालय के मैदान में ओल्हनपुर खान क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सारण जद(यू.) जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम ने फीता काटकर ओपनिंग मैच का शुभारम्भ किया किया और कहा खेल हमारे समाज में प्रेम,भाईचारा और सौहार्द्र फैलाता है। सारण जिला सहित पुरे मढ़ौरा विधानसभावासियों के साथ हर दुःख-सुख में साथ रहने एवं जनता की सेवा को समर्पित हैं.विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद् अध्यक्ष मीणा अरुण सभी युवा खिलाडियों से खेल भावना से खेलने की अपील की और आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया। जलालपुर की टीम टाइगर एलेवेन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर 211 रन बनाया वहीं खोदाईबाग की टीम आज़ाद एलेवेन ने 208 रन ही बना पाई और टाइगर एलेवेन ने 4 रन से मैच जीत लिया. अतिपिछड़ा जद(यू.) के बिहार प्रदेश सचिव सोनू आलम ने शानदार टूर्नामेंट आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया.हज़ारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने रोमांचक मैच का आनंद लिया। मंचासीन अतिथि नासिर हुसैन खान, रवि प्रकाश, सादाब आलम मुन्नू, कमालुद्दीन, पिंटू सिंह, संयोजक आबिद खान, आयोजक आमिर खान, संचालक आसिफ खान सोनू, सरपंच मो.सोहराब,डॉ. मुश्ताक आलम, नफीस आलम,आसिफ जमाल रमीज राजा,जमशेद खान औरंगजेब खान, नाहिद खान, कौशर राजा, जावेद खान व अन्य आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग