भोरहाॅ पंचायत की सड़कों का सेनिटाइज का काम हुआ शुरू
पानापुर(सारण)। प्रखंड के भोरहा पंचायत की सड़कों का सेंटलाइज का काम मंगलवार को शुरू हो गया। पंचायत के मुखिया छठू कुमार महतो ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के उद्देश्य से पंचायत से गुजरने वाली सभी सड़को पर दवा का छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने पंचायत के लोगो से इस विपदा की घड़ी में सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत पालन करें एवं अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।उन्होंने इस कार्य मे लगे कर्मियों एवं उपस्थित लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया। इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मोख्तार अहमद ,वीरेंद्र साह सहित अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग