राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

आग का कहर, दो बीघा गेहूं की फसल में लगी आग से जलकर राख

आग का कहर, दो बीघा गेहूं की फसल में लगी आग से जलकर राख

बनियापुर (सारण)। पिठौरी पंचायत के सारेयां हल्दी टोला गाव में अचानक आग लगने से किसानो के लगभग दो बीघे में लगी गेहू की फसल जल कर राख हो गया है। वही  बगल के तीन खोपड़ी 9 बेंढ़ी में रखे अनाज जलकर राख हो गया है। घटना में लोग कुछ बचाव पाते तब तक सब जल चुका था। गांव के लोगों ने अग्निशामक को सूचना दी। जिस पर अग्निशामक वाहन आकर आग को बुझाया। घटना की सुचना स्थानीय मुखिया द्वारा सीओ को दिया गया। बताया गया है कि पिठौरी पंचायत के हल्दी टोला सारेया गांव में पछुआ हवा से फसल में  अचानक आग लग गयी। जिससे किसान पृथ्वी सिंह का 14 कट्ठा गेहू का फसल, त्रिभुवन सिंह का 10 कट्ठा गेहू का फसल, हरेराम सिंह का 5 कट्ठा गेहू का फसल व झोपड़ी जल गया। साथ हीं कन्हैया सिंह का झोपड़ी में हजारो की सामग्री जल कर राख हो गया है। वही अनिल सिंह का एक कट्ठा मकई का फसल  झुलस गया है। एक गरीब राजवंशी साह का घोंसारी पूरी तरह जलकर राख हो गया है। घटना में बर्बाद हुए सम्पति की मुआवजा की मांग स्थानीय मुखिया सुगंति देवी पूर्व जिला पार्षद प्रमोद कुमार पप्पू ने धीरज सिंह नागेंद्र पाल सिंह स्थानीय प्रशासन से किया है। सीओ स्वामीनाथ राम के द्वारा घटना में हुए नुक्सान का मुआयना के बाद आपदा की राशि किसानो को दी जाएगी। इधर सिहोरिया गांव में आगलगी से ओमप्रकाश साह, रामलाल राम, बिन्दा साह, सूरज साह, विनायक साह, जगदीश राम, रविन्द्र राम, मनोज साह, शिला सिंह सभी का कई बीघा गेहू का फसल आगलगी में जलकर राख हो गया है।