कोराेना वायरस: बिहार में एक दिन में ही बढ़ गए कोरोना के 6 नए मरीज, अब 38 पहुंची संख्या
पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन मंगलवार का दिन बिहार के लिए अमंगलकारी साबित हुआ। दरअसल, एक दिन में ही कोरोना के छह नए मरीज सामने आए है। जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। बिहार में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। इन मरीजों में चार सीवान जिले के हैं औैर दो बेगूसराय जिले के बताए जा रहे हैं। इनमें से पटना के आरएमआरआई में कोरोना के सैंपल्स की जांच में दिन में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी, जिसमें दोनों मरीज महिलाएं हैं और सिवान जिले की रहने वाली हैं। वहीं, शाम के बाद आई जांच रिपोर्ट में चार और मरीजों के सैंपल्स जांच में पॉजिटिव पाए गए। इनमें से दो सिवान जिले के ही थे और उसी परिवार के हैं जिनमें दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं। इनमें एक पुरुष व दूसरी महिला है।


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि