नयागांव बाजार के समीप बालु लदा ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत
संदीप कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नयागांव (सारण)। छपरा सोनपुर मुख्य मार्ग पर नयागांव थाना के समीप बालु लदे टैक्टर ने युवक को कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक हाशिलपुर गांव निवासी बिगन साह का 18 वर्षिय विकास कुमार बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया की विकास अपने घर से करीब करीब 9 बजे मजदूरी करने जा रहा था घना कोहरा होने के कारण तेज गति से आ रही बालु लदे ट्रैक्टर ने पीछे से धक्का मारकर कुचल दिया और चालक ट्रैक्टर ले कर भाग गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नयागांव थाना के समीप मुख मार्ग को जाम कर दिया। वही जाम की सूचना मिलने पर नयागांव थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुच कर लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग