लहलादपुर प्रीमियर लीग टूर्नानेंट का विधवत उद्घाटन एमएसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने किया
- बसही की टीम ने दयालपुर की टीम पर छह रनों से अपनी जीत दर्ज कराई
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
लहलादपुर (सारण)। प्रखण्ड के मिर्जापुर के खेल मैदान में आयोजित लहलादपुर प्रीमियर लीग टूर्नानेंट का आयोजन बहुत ही धुमधाम से किया गया जिसका विधवत उद्घाटन सारण एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने किया। साथ ही उन्होंने लहलादपुर प्रीमियर लीग टूर्नानेंट के सभी आयोजको के साथ- साथ दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों तथा दर्शक दीर्घा में बैठे क्रिकेट प्रेमियों से कहा की खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास भी करता है। आज खेल के साथ- साथ युवा खेल में अपने भविष्य भी सवार रहें है जो यह बहुत ही अच्छी पहल है। वहीं खेल की बात करे तो बसही की टीम ने पहले खेलते हुये एकांबे रन पर पुरी टीम ऑल आउट हो गई वहीं इसके जवाब में खेलने उतरी दयालपुर की टीम मात्र पचासी रन ही बना सकी। लहलादपुर प्रीमियर लीग टूर्नानेंट के मैच में बसही की टीम छह रनों से विजयी हुयी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चार विकेट लेने वाले नीरज कुमार को मिला। मौके पर पंकज पांडेय, सन्नी कुमार, अमित मिश्रा, लालबाबू कुशवाहा, विनय पांडेय, मुन्ना राज व अन्य मौजूद रहे। बता दें की इस टूर्नामेंट में प्रखंड की आठ पंचायतों की आठ टीमें शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग