सड़क दुर्घटना में परसौना निवासी अनिल की हुई मौत
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। थाना क्षेत्र के परसौना निवासी लक्ष्मी नारायण पंडित के पुत्र 38 वर्षीय अनिल पंडित की टैंकर खाई में गिरने से मंगलवार की अल्हे सुबह उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना मशरख सिवान पथ पर रामबाग के पास की बताई जा रही है। परिजन ने बताया कि 15 वषों से दिघवारा निवासी मोहन पंडित का टैंकर चलाते थे सुबह में टैंकर लेकर कहि जा रहे थे तभी सड़क का रेलिंग तो टैंकर खाई में जा गिरी जिससे टैंकर में दबकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पुजूर्ग पिता लक्ष्मी नारायण पंडित, पत्नी ललिता देवी, 14 वर्षीय पुत्री अमीषा कुमारी, 8 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी, पुत्र 12 वर्षीय पुत्र, अमित कुमार व अभिनाश कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है। वही परिजनों की चीत्कार से आसपास के माहौल गमगीन बनी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग