फरार हत्या आरोपी के घर का हुआ कुर्की जब्ती
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के दरिहरा भुआल गांव में पिछले वर्ष मई माह में एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी घर छोड़ फरार हो गये वही आरोपी न्यायालय में सरेंडर भी नही किये तब स्थानीय पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ कुर्की जब्ती का वारंट न्यायालय से निर्गत कराया उसी आदेश के आधार पर स्थानीय पुलिस ने दल बल के साथ आरोपी के घर का कुर्की जब्ती की करवाई की गई बताते चले कि अमित आनंद हत्या कांड में 5 आरोपी बनाये गये लेकिन घटना के 8 माह बीतने को है लेकिन एक भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता नही पायी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग