यदुनंदन महाविद्यालय के संस्थापक की मनाई गई जयंती
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दिघवारा (सारण)। प्रखण्ड के यदुनंदन महाविद्यालय में महाविद्यालय के संस्थापक यदुनंदन सिंह की जयंती बड़े ही धुम धाम से मनाई गई। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने शिलापट्ट का अनावरण किया एवं यदुनंदन बाबू की मूर्ती पर माल्यार्पण कर कहा की श्री सिंह के अथक प्रयास से ही इस महाविद्यालय की अधारशीला रखी गई। आज महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के अत्कृष्ट शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य सुधार रहे है। हमें यह कदापि नहीं भुलना चाहिए की श्रीसिहं के अथक प्रयास से और शिक्षकों के सहयोग के कारण ही आज यह विद्यालय सारण जिले में शिक्षा के हर क्षेत्र में अपना नाम रौशन कर रहा है। इस जयंती के अवशर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ छात्र- छात्राओं ने भी श्री सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग