बाढ़ में डूब मृत के परिजन पत्नी को मिला चार लाख का चेक
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में बाढ़ के पानी में डूब मृत व्यक्ति के परिजन पत्नी को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से मुवाअजा के रूप में चार लाख का चेक सीओ ललित कुमार सिंह ने अपने अंचल कार्यालय में सौंपा। मामला है कि कर्ण कुदरिया गांव में पिछले वर्ष के अगस्त महीने में आयी विनाशकारी बाढ़ में जितेन्द्र ठाकुर की डूबने से मौत हो गई जिसमें उनकी पत्नी रिंकू देवी को मुवाअजा के रूप में चार लाख रुपए का चेक सौंपा गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन