एकमा सीएचसी में तीसरे दिन 72 स्वास्थ्य कर्मियों ने कराया कोविड-19 टीकाकरण
छपरा (प्रो. अजीत कुमार सिंह)। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के विरुद्ध शुरुआत हुए टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में 100 कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 72 स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीनेशन करवाया। जिसमें नौ पुरुष व 63 महिला स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। इसके पूर्व दूसरे दिन सोमवार को 37 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण कराया था। तीसरे दिन भी महिलाओं ने जागरूकता का परिचय दिया। वहीं दूसरे दिन सोमवार को यहां 14 पुरुषों व 23 महिलाओं ने कोविड-19 का टीकाकरण कराया। पहला टीका एएनएम मूंगों कुमारी को लगाया गया। इसी प्रकार दूसरे दिन सीएचसी के डॉ. अमित कुमार, डॉ. शाहिद अली अंसारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार आदि सहित कुल 37 ने पहले डोज का वैक्सीनेशन कराया। यहां अभी तक टीकाकरण से किसी भी को कोई साईड इफेक्ट नहीं हुआ है। यहां टीकाकरण के 30 मिनट बाद ही उन्हें घर जाने की इजाजत दी जा रही है। टीकाकरण के लिए सत्र स्थल का निर्धारण निर्वाचन बूथ की तरह ही किया गया। टीकाकरण सत्र स्थल पर बने तीन कक्षों क्रमशः पहला कक्ष लाभार्थियों को टीका लेने के लिए वेटिंग एरिया, दूसरा कक्ष टीकाकरण के लिए व तीसरा कक्ष टीकाकरण के पश्चात 30 मिनट तक लाभार्थी की निगरानी के लिए बनाए गए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग