डाक जीवन बीमा मेला में सात करोड़ 22 लाख का हुआ कारोबार
एकमा/सारण (वीरेंद्र कुमार यादव)। स्थानीय मुख्य डाकघर के परिसर में डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा मेले में का आयोजन डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गय। इस मेले में सात करोड़ 22 लाख का कारोबार हुआ। इस दौरान डाक निरीक्षक ने देश के अन्य बीमा कम्पनियों से डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि कम प्रीमियम जमा करने के बाद भी इसमें अधिक मुनाफा मिलता है। इस मौके पर राजीव कुमार सिंह विप्लव, संतोष श्रीवास्तव, सहादेव यादव, तारकेश्वर साह, प्रभात सिंह, रामा रंजन, लालदेव साह, दीपक पुरी, राजीव रंजन, शैलेश दूबे, जयकुमार सिंह, शेषनाथ सिंह, विनय कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग